कभी किसी चीज़ को जलाया है। अगर जलाया नहीं तो जलते हुए तो ज़रूर देखा होगा।शायद कुछ यहीं देखा होगा आपने-
धुंए-सा तैरता- फैलता है,
कई रोकते है, तो फिर वह कहीं पहूँचता है ।
आग में जलता है, पिघलता है, निखरता है,
तभी तो महकता है।।
जलता है जलाने वाले के लिए,
उसकी अपनी कोई मुराद नहीं होती।
बचता तो केवल राख हैँ,
चाहे रंग अनल का गुलाबी ही सही।।
अगर बारिशें बदमस्त हुई,
तो कही और नहीं , हाँ वहीँ धुँआ बरस आएगा।
और गलती से जो मस्तक पर था,
वह राख मिट्टी में मिल जाएगा।।
राख तो कम से कम मिट्टी में मिल जाता है,
पर धुएँ का या में कोई वजूद नहीं।
पैग़म्बर तो केवल जलने वालों का छानता है,
इसलिए इन्शान पैग़म्बर नहीं।।
है यही बात मेहताब ने कही।।।