Tuesday, 13 January 2015

आज मैं   आपने बारे में सोच  था ,साथ -साथ कही जाने के लिए आईने को देख कर  तैयार हो रहा था। कुछ ऐसा देखा  की  आईना  मुझसे टूट गया। बस अब वैसा आईना ढूंढ़ता हूँ। 
एक आईने  की तलाश में घूमता हूँ ,
जिसमें  मैं समय की झुर्रियाँ  नहीं । 
 आग से फैलते मैं  को देखना चाहता हूँ ,
जो जलता है ,जो जलाता  है , पर बुझता नहीं। । 
एक,एक नशा अहं  का , एक धुंध भ्रम का  ,
यूँ साँसों में धुंए सा घुलता हैं। 
जनाज़ा तो किसी एक के मरने पर उठा ,
पर पूरा क़ौम समसान सा झुलसता है। । 
मेहताब मेहताब  की ओर देखता है ,
और सबसे बनाना चाहता है। 
किरदार सभी का है मंच पर ,
पर किरदार चुराना चाहता है। । 
वो आईना  पारस से काम तो नहीं ,जिसमें लोग चमक नहीं ,
जिसके पीछे लोग अपनी कालिख़  की  कालिमा देख सकें। 
अँधेरे में चाँदनी  आलम का मज़ा  तो सब लेते है,
हम तो उस चाँदिनी  का दीदार करते है, जिसमे अपने अँधेरे को देख सकें। । 
खुद को मैं कहना आसान है ,
पर सबको साथ लेकर हम कहना आसान नहीं। 
दूसरों के लिए आईना  तो हम सब बन जाते है ,
पर खुद को धुंधते वक़्त खुद को आईना  बनाना आसान नहीं। । 
पर खुद को धुंधना  आसान नहीं। । ।