Tuesday, 7 May 2013

तनहा दीया

एक रात का समय,
चारो तरफ अँधेरा छाया हुआ और एक मात्र दिया जल रहा | 

वीरानियों में खोया ये समां,
रिश्तो का जनाजा उठ रहा | 
न खुशियों का कही पराग,
बस एक अकेला चिराग जी रहा | 
एक दीया  काले आसमान के नीचे,
और आस पास मंडरा रहा मुर्दों का फ़ौज | 
सरे चाँद सितारे अपनी नज़रे गराए,
सोच रहें, किस बात पर उठ रहा ये मौज |
सायद यह दीया इन्तेकाम को जी रहा था,
अपनी आसुओं से असमान को डरा रहा | 
खीच लिया था जिसने उसकी महबूबा को,
बस इस बात पर ही तो वह उसकी मौत को जी रहा | 
उस अँधेरे जहाँ में वह रौशनी बिखेरता,
इन्कलाब की मांगे करता।
मिला न किसी पैग़म्बर का साथ उसको,
पल पल वह एक साथी को मरता | 
कहाँ  मेजबानो में इतनी जुररत थी,
जो बुझा सके उस अकेले का मान | 
एक अकेले वह सीना तान ,
खरा हुआ जैसे तीस मार खान | 
फिर शुरू हुई बर्बादी,
दिखलाया विकराल रूप आसमान | 
बहा दी खून की नदियाँ,
पर तोड़ न सका उसका गुमान । 
वह लड़ता चला गया,
लहू बहता चला गया । 
जिसे भीड की ख्वाहिस थी,
वह अकेला उजियारा फैलता चला गया | 
साबित कर गया वह खुद को,
अमर कर गया वोह खुद को ,
जिसे तनहाई ने हराया ,
अब वह इंतकाम के सूरज से जगाता है सबको | 
जब अँधियारा भाग उठा,
तब मिला इंसानों का साथ | 
पर जब वह रणभूमि में था उतरा,
कहाँ  गया था वह दोस्ती का हाथ | |